Loading...
अभी-अभी:

राहुल ने भरा नामांकन...5 साल में 5.54 करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, तीन गुना हुए केस

image

Apr 4, 2024

LOKSABHA ELECTION 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल किया। राहुल ने जो हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनके पास कुल 20.39 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 9.24 करोड़ रुपए चल और 11.15 करोड़ की अचल संपत्ति है। 2019 में राहुल ने कुल 14.85 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी है। यानी 5 साल में उनकी संपत्ति 5.54 करोड़ रुपए बढ़ी। राहुल बैंक से ज्यादा शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश पर भरोसा करने लगे हैं। उनके पास 4.33 करोड़ के शेयर, 3.81 करोड़ के म्यूचुअल फंड हैं

राहुल मप्र के चुनावी अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को मंडला से कर सकते हैं।

18 केस दर्ज

राहुल ने शपथ पत्र में 18 आपराधिक केस का जिक्र किया है। इसमें मानहानि केस में सूरत कोर्ट की तरफ से सुनाई सजा का भी जिक्र है। 2019 में दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपने खिलाफ 6 केस का जिक्र किया था

हालांकि बैंक में महज 6.25 लाख जमा हैं। 2019 में उनका शेयर बाजार में निवेश नहीं था। उनके पास 1.90 लाख रुपए मूल्य के यंग इंडियन के 1900 शेयर भी हैं

यही नहीं, गोलड बोल्ड हमें भी 15.ख 4.2 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है। एनएसएस, पोस्टल सेविंग्स और बीमा पॉलिसी में 61.52 लाख रुपए जमा हैं। राहुल के पास खुद का मकान नहीं है। अचल संपत्ति पहले की तरह 2 हैं। जिसकी कीमत 2.10 करोड़ रुपए हो गई है। गुरुग्राम में ऑफिस स्पेस की कीमत 9.04 करोड़ रुपए है। तब उन पर 72 लाख रुपए का लोन भी था। राहुल ने ताजा हलफनामे में कोई देनदारी नहीं बताई गई है। नामांकन में उन्होंने कार-दुपहिया न होने का भी जिक्र किया है।

 

Report By:
Author
ASHI SHARMA