Loading...
अभी-अभी:

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का हुआ गठन, 23 मंत्रियों को करवाई शपथ ग्रहण

image

Dec 24, 2018

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने नवगठित गहलोत सरकार के 23 मंत्रियों को गोपनियता की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी उपस्थित थे।

इस बार के गहलोत के नए कैबिनेट के लिए 13 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ ग्रह कराई गई हैं, वहीं गहलोत के इस कैबिनेट में 10 विधायकों को राज्य मंत्री भी बनाया गया हैं। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री पड़ के लिए सबसे पहले बीडी कल्ला, फिर रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा ने शपथ ग्रहण की है।

इसके अलावा मंत्री पद की शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, और आरएलडी के सुभाष गर्ग का नाम भी शुमार है। मंत्रिमंडल में लाल चंद, रघु शर्मा, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद, गोविंद डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल, राजेन्द्र यादव, सुभाष गर्ग नए चेहरे हैं, जिन्हे शपथ दिलाई गई है।