Loading...
अभी-अभी:

9/11 मुंबई हमले में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों की भूमिका : नवाज

image

May 13, 2018

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने परोक्ष रूप से यह स्वीकार किया है कि 9/11 मुंबई हमले में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों की भूमिका थी। पाकिस्तान के समाचारपत्र द डॉन में शनिवार को प्रकाशित साक्षात्कार में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं। उनका सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। तब भी क्या हम उनको सीमा पार करके मुंबई में 150 लोगों की हत्या करने दे सकते हैं?

आतंकवादी हमले में मारे गए 150 लोग
उन्होंने रावलपिंडी में आतंकवाद रोधी न्यायालय में मुंबई हमले से संबंधित मुकदमे पर लगी रोक के संदर्भ में कहा कि हम इस न्यायिक प्रक्रिया को पूरा क्यों नहीं कर सकते? गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी मुंबई के ताज होटल में घुस गए थे। आतंकवादी हमले में 150 लोगों मारे गए थे, जबकि करीब 300 लोग घायल हो गए थे।

मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ
भारत लंबे समय से कहता रहा है कि मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है। अब शरीफ भी परोक्ष रूप से इसे स्वीकार कर रहे हैं। इससे भारत के पक्ष को बल मिलेगा। इससे पहले पाकिस्तान 2008 के मुंबई हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार करता रहा है।

देश में एक ही संवैधानिक सरकार होनी चाहिए
भारत की ओर से मुंबई हमले के पुख्ता सबूत देने के बाद भी पाकिस्तान ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। शरीफ ने पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर कहा कि अगर देश में दो-तीन समानांतर सरकारें चल रहीं हों तो आप देश नहीं चला सकते। यह बंद होना चाहिए। देश में एक ही संवैधानिक सरकार होनी चाहिए।