Loading...
अभी-अभी:

आरएसएस कार्यकर्ता पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, निजी अस्पताल में भर्ती

image

Mar 12, 2020

बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) समर्थक रैली से लौटते हुए हिंदूवादी संगठन के नेता पर हमला हो गया था। इसके बाद कोयंबटूर शहर में हिंसा का दौर जारी है। इसे देखते हुए डीजीपी जेके त्रिपाठी ने शहर पहुंचकर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है।

आरएसएस कार्यकर्ता पर हुआ हमला 
इस मामले को लेकर पुलिस के मुताबिक, आरएसएस कार्यकर्ता पर चार अज्ञात लोगों ने हमला किया था। तब वह सुंदरपुरम इलाके में स्थित अपनी दुकान में बैठा था उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त सुमित शरण ने सुंदरपुरम की उस जगह का दौरा किया, जहां आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला हुआ था।

दो लोग गिरफ्तार
बता दें कि, हिंदू मुन्नानी सचिव मधुकरी आनंद पर पांच मार्च को हुए हमले के मामले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले के वक्त आनंद सीएए समर्थक रैली से लौट रहे थे। इसी घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई थी। हिंदू मुन्नानी दफ्तर पर पेट्रोल बम भी फेंका गया था। एक धार्मिक स्थल पर बम फेंकने के आरोप में पुलिस पहले ही दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।