Loading...
अभी-अभी:

इस कारण से लगातार देश में बढ़ रही है बेरोज़गारी , इस राज्य में सबसे ज्यादा युवा बेरोज़गार

image

Sep 6, 2024

भारत  दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो फ्रांस , इटली ब्रिटेन जैसे कई देशो से आगे है।  पर फिर भी भारत बेरोज़गारी जैसे मुद्दों का शिकार बनता जा रहा है।   बेरोज़गारी देश का एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब आज भी देश ढूंढ रहा है। 

 International Labour Organisation (ILO) - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और मानव विकास संस्थान (IHD) की माने तो भारत के बेरोज़गार कार्यबल में लगभग 83 प्रतिशत  शिक्षित  युवा है भारत की बेरोजगारी दर 2023  में 4. 1 प्रतिशत थी।  वहीं 2020 -21 में यह दर 4. 2 प्रतिशत ,2019 -20 में 4. 8 प्रतिशत 2018 -19 में 5. 8 और 2017 -18 में 6 प्रतिशत थी | जिसका  मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या , बढ़ती टेक्नोलॉजी , धीमी आर्थिक वृद्धि , गलत शिक्षा जैसे कई अन्य कारण है  

भारत में सबसे अधिक रोजगार देने के मामले में आगे रहने वाले  राज्यों की बात करे तो छत्तीसगढ़ का स्थान सबसे ऊपर है।  यहां पर बेरोजगारी दर 0. 4 फीसदी रिकॉर्ड की गई है।  वही सबसे अधिक बेरोज़गारी दर वाला राज्य हरियाणा है , जिसका दर 37. 4 प्रतिशत है , जिसमे अधिकतर युवा है।   बेरोज़गारी दर एक गंभीर मुद्दा है जो भारतीय अर्थव्यवस्था को अंदर से हिला देता है। बेरोज़गारी के  बढ़ते उतार चढ़ाव दर से देश की वृद्धि व विकास में काफी प्रभाव पड़ता है।

 सीएमआईई (CMII)- सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी के अनुसार मई 2024 में बेरोज़गारी दर 7 प्रतिशत थी , जो जून 2024  में बढ़कर 9. 2 प्रतिशत हो गई है।

Report By:
Author
Swaraj