Loading...
अभी-अभी:

सोना फिर उछला, पहली बार 93 हजार के पार – लोग हैरान, खरीददार सोच में

image

Apr 11, 2025

सोना फिर उछला, पहली बार 93 हजार के पार – लोग हैरान, खरीददार सोच में

आज सोने ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 11 अप्रैल को 24 कैरेट सोना ₹2,913 बढ़कर ₹93,074 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। ये अब तक का सबसे ऊंचा दाम है।

चांदी की कीमत भी ₹1,958 बढ़कर ₹92,627 प्रति किलो हो गई है।

तेजी से बढ़ती कीमतों ने लोगों को चौंका दिया है। अब सवाल ये है कि क्या ये खरीदने का सही समय है या रुकना बेहतर होगा?

 

2025 में अब तक कितना बढ़ा गोल्ड?

1 जनवरी 2025: ₹76,162 (10 ग्राम, 24K)

11 अप्रैल 2025: ₹93,074

बढ़त: ₹16,912 (यानी 22% का उछाल!)

 

 सोना क्यों महंगा हो रहा है?

1. ग्लोबल अनिश्चितता:

अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी से ट्रेड वॉर का खतरा। मंदी का डर बढ़ा, लोग भागे "सेफ हैवन" गोल्ड की ओर।

 2. कमज़ोर रुपया:

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा, इंपोर्ट महंगा हुआ, सोना और ऊपर गया।

 3. शादी-सीजन की डिमांड:

कीमतें बढ़ीं, फिर भी गहनों की बिक्री तेज। लोग अभी भी गोल्ड को शुभ और फायदे वाला मानते हैं।

 

 महानगर में क्या रेट है? (24K प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: ₹95,555

मुंबई: ₹95,400

कोलकाता: ₹95,400

चेन्नई: ₹95,400

 क्या करना चाहिए?

अगर आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं — तो गोल्ड इस वक्त सबसे हॉट ऑप्शन में है। और अगर खरीदारी टाल रहे हैं, तो अगला भाव शायद और ऊंचा हो!

Report By:
Monika