Apr 30, 2020
भारत में बहुत से राज्यों में कोरोना प्रकोप की वजह से सख्त लॉकडाउन लागू है। हालांकि, शुरुआत से ही कई जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन देखा जा रहा है। कहीं पुलिस की सख्ती नहीं थी तो कहीं लोगों में कोरोना का डर नहीं था। बावजूद प्रशासन दिन-रात लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील कर रहा है। कर्नाटक से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें पुलिस लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रही है। बताया गया कि यह लोग बेवजह घरों से बाहर निकले थे ना ही इनके पास कोई पास था। जिस कारण इनपर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। यह वीडियो कर्नाटक के कालाबुरागी का है। जहां शहर के इलाकों में पुलिस की सख्ती दिखी।
पुलिस ने सख्त एक्शन उठाते हुए किया लाठीचार्ज
बता दें कि, कर्नाटक के कालाबुरागी में COVID-19 के मद्देनजर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन उठाते हुए लाठीचार्ज कर दिया है। कर्नाटक पुलिस ने सड़कों पर घूम रहे लोगों की जमकर पिटाई की। बता दें कि देश में लॉकडाउन फिलहाल 3 मई तक जारी है....और उम्मीद लगाई जा रही है कि यह लॉकडाउन और आगे बढ़े। हर दिन के साथ ही कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़ते जा रहे हैं।
कोरोना वायरस से 1074 लोगों की मौत
दूसरी ओर देशभर में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से अब तक 1074 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 33050 मामले सामने आ गए हैं। 23,651 लोगों का इलाज जारी है। 8325 लोग ठीक हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1718 नए मामले समाने आए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई है।