Loading...
अभी-अभी:

MCD Election Results 2017: दिल्ली में 'मोदी लहर', केजरीवाल को झटका

image

Apr 26, 2017

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान के बाद बुधवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई मतगणना जारी है। अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस आम आदमी को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर नजर आ रही है जबकि आप तीसरी पार्टी बन गई है। भाजपा ने इस संभावित जीत को सुकमा के शहीदों को समर्पित किया है वहीं आप ने फिर से ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा 270 में से 176 सीटों पर आगे है वहीं आप 44 पर और कांग्रेस33 पर आगे है। दक्षिण दिल्ली में भाजपा 69 सीटों पर आगे है वहीं आप 16 पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। पूर्वी दिल्ली में भाजपा ने 41 सीटों पर बढ़त बनाई है जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है वहीं आप 11 सीटों पर आगे है। उत्तरी दिल्ली की बाद करें तो 66 सीटों पर भाजपा जबकि 18 सीटों पर आप और 17 पर कांग्रेस आगे है।

रुझानों को देखते हुए भाजपा में जीत का जश्न शुरू हो गया है। हालांकि पार्टी ने अपने मुख्यालय के बाहर बड़ा होर्डिंग लगाते हुए यह जीत सुकमा के शहीदों को समर्पित की है साथ ही। पार्टी के नेता मुख्यालय पहुंच रहे हैं और कई नेताओं ने सुकमा हमले के चलते इस जीत का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है।मतों की गिनती के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे कि कौन-कौन प्रत्याशी जीत रहे हैं और किसे बहुमत मिलने जा रहा है।

राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। निगम चुनाव में प्रयोग हुईं 20 हजार ईवीएम को तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों, सशस्त्र पुलिस और बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस समेत करीब 10 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। EVM को राजधानी के विभिन्न 33 बड़े शिक्षण संस्थानों में रखा गया है। आयोग के अनुसार, मतगणना स्थल पर सिर्फ वोटिंग से जुड़े अफसरों को ही मोबाइल ले जाने और रखने की इजाजत होगी। इसके अलावा प्रत्याशी काउंटिंग एजेंट या अन्य किसी व्यक्ति को मोबाइल की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई मोबाइल लाता है तो उसे अपनी जिम्मेदारी पर कहीं भी रखना होगा, इसके लिए आयोग की ओर से मतगणना स्थल पर कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।