Loading...
अभी-अभी:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कही ये बात...

image

Dec 27, 2019

देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) और डिटेंशन सेंटर को लेकर कोहराम मचा हुआ है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को हर तरफ से घेर रहा है। अब विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है।

राहुल गाँधी पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, 'हमारे पीएम एक हैं, वह भारत माता के प्रति समर्पित हैं। झूठ राहुल गांधी बोल रहे हैं। 2011 में किसने डिटेंशन कैंप बनाया था। यदि हिम्मत है तो मैं चुनौती देता हूं कि कांग्रेस कह दे कि हमने डिटेंशन सेंटर नहीं बनवाए हैं, मैं पद इस्तीफा दे दूंगा और नहीं तो वो हट जाएं। गिरिराज ने कहा कि, 'मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि मेरे नेता अटल बिहारी वाजपेयी 1979 में दोहरी सदस्यता के नाम पर जनता पार्टी की सरकार से बाहर आ गए थे। किन्तु राहुल की मां (सोनिया) दोहरी नागरिकता लेकर भारत में रह रही हैं। हमें गर्व है कि हम RSS के स्वयंसेवक हैं।

राहुल गांधी का काम मात्र झूठ बोलना है..
गिरिराज सिंह ने चैलेंज किया कि पहले राहुल गांधी बताए कि असम में किस की सरकार ने डिटेंशन सेंटर खुला था। गिरिराज सिंह ने कहा कि, 'राहुल गांधी का काम मात्र झूठ बोलना है। ओवैसी, राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग पाकिस्तान का एजेंडा भारत में चला रहें हैं।