Loading...
अभी-अभी:

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद पूरी, आज मोदी से मिलेंगे शाह

image

Sep 2, 2017

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी बड़ी सर्जरी की तैयारी है, कई मंत्रियों के इस्तीफं हो गए हैं और उनमें से अधिकाश को भाजपा संगठन में काम दिया जा रहा है, लेकिन विपक्ष ने इसे नौटंकी बताते हुए वर्तमान ज्वलंत मुद्दों से भाजपा और उसकी सरका द्वारा देश का ध्यान भटकाने की कोशिश का आरोप लगाया है। 

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारियां लगभग पूरी हैं और आरएसएस की समन्वय बैठक के दौरान वृदांवन में विचार— विनिमय के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली लौट आए हैं और संघ से मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर मिले सुक्षावों से शाह आज शाम सात बजे अवगत कराएंगे। मोदी मंत्रिमंडल में यह फेरबदल कल सुबह दस बजे होने जा रहा है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में नए राज्यपालों की सूची पर भी मुहर लग सकती है और कलराज मिश्र को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली के पास अभी मध्यप्रदेश का भी ​अतिरिक्त चार्ज है। 

वृंदावन में अमित शाह ने दिल्ली रवाना होने से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ भी दूसरे दौर की मीटिंग की जिसमें कैबिनेट को लेकर चर्चा की।

हाल ही में एनडीए में शामिल हुई जेडीयू के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर संशय बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार एआईएडीएमके भी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी। अब तक मोदी सरकार और तमिलनाडु के सत्ताधारी दल के बीच कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई हैं। मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भी कल रात बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे। मंत्री बनने की रेस में ओम माथुर और सत्यपाल सिंह शामिल हैं।

वहीं, फेरबदल से पहले बंदारु दत्तात्रेय, राजीव प्रताप रुडी, संजीव कुमार बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते और महेंद्र नाथ पांडे इस्तीफा दे चुके हैं। इसके सूत्रों के अनुसार नई मोदी टीम में कई सीनियर मंत्रियों का विभाग बदल सकता हैं। नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के कयास हैं, तो सुरेश प्रभु को रेल की जगह पर्यावरण मंत्रालय मिल सकता हैं। राधामोहन सिंह भी कृषि की जगह दूसरे मंत्रालय में शिफ्ट किए जा सकते हैं। वहीं प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान को मिल सकता है अच्छे काम का इनाम बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।