Loading...
अभी-अभी:

मुंबई के डोंगरी इलाके में सालों पुरानी इमारत ढही, 12 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग दबे मलबे में..

image

Jul 16, 2019

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक 4 मंजिला इमारत के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। यह इमारत डोंगरी के टंडेल रोड पर स्थित थी। इस हादसे में 40-50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस इमारत में 8 से अधिक परिवार रहते थे। गृह निर्माण मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील के अनुसार, हादसे में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। म्हाडा की इमारत पुननिर्माण के लिए डेवलपर को दी गई थी। वहीं MHADA के अध्यक्ष उदय सामंत ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस ईमारत में 15 परिवार रहते थे।

मुंबई शहर में मौत के 600 आशियाने बसे
उल्लेखनीय है कि मुंबई में ऐसी कई बिल्डिंग है जिन्हें बीएमसी की ओर से नोटिस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार शहर में मौत के 600 आशियाने हैं। इन्हें बीएमसी से नोटिस जारी किया है। फिर भी हजारों लोग इन इमारतों में जान खतरे में डालकर रह रहे हैं। बरसात के सीजन में उनके सिर पर कच्चे धागे से बंधी तलवार लटकी रहती है। मुंबई के डोंगरी क्षेत्र की ऐसी ही एक बिल्डिंग मंगलवार को ढह गई। आज जो बिल्डिंग गिरी है वो म्हाड़ा की बताई जा रही हैं।

बीएमसी ने कई इमारतों को भेजा नोटिस
बीएमसी ने जिन इमारतों को नोटिस जारी किया है उनमें से 400 से अधिक जर्जर इमारतें प्राइवेट हैं। बीएमसी ने 80 से अधिक इमारतों को खतरनाक घोषित कर दिया है। वहीं म्हाडा और प्रदेश सरकार की 40 से अधिक इमारतें भी खतरनाक सूची में हैं। सबसे अधिक खतरनाक इमारतें मुंबई के कुर्ला इलाके में बताई जा रही हैं।