Loading...
अभी-अभी:

पटेल बन जाते पीएम तो नहीं पनपती कश्मीर समस्या: मोदी

image

Feb 7, 2018

हाल ही में पीएम मोदी ने सदन में जमकर बोला और विपक्षी दल का जवाब भी दिया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा वार किया और उस पर देश का विभाजन करने का आरोप भी जड़ा। 

पीएम ने उखाड़े गढ़े मुर्दे
पीएम ने गढ़े मुर्दे उखाड़ते हुए कहा कि अगर उस समय सरदार पटेल अगर प्रधानमंत्री बन गए होते तो आज कश्मीर की समस्या होती ही नहीं। उनका कहना था कि आजादी के बाद 15 कांग्रेस कमेटियों में से 12 ने सरदार पटेल को चुना लेकिन फिर भी उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया बल्कि उनकी जगह नेहरू को बैठा दिया गया।

धन्यवाद प्रस्ताव पर हंगामा
गौरतलब है कि आज सदन में कांग्रेस और वाम दलों के भारी शोरशराबे के बीच मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देशहित में नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखकर फैसले किए जिनका खामियाजा देश आज तक भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह अहंकार है कि देश का लोकतंत्र प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उसने दिया है जबकि वास्तविकता यह है कि भारत में लोकतंत्र हजारों साल से है। 

लोकतंत्र का जन्म 1947 से नहीं बल्कि 12वीं शताब्दी से है
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नेताओं को लगता है कि भारत का जन्म 15 अगस्त 1947 को हुआ और लोकतंत्र आया। उन्होंने कहा कि लिच्छवी साम्राज्य और बौद्धकाल में भी लोकतंत्र की गूंज थी। उन्होंने खडग़े को याद दिलाया कि उनके गृह राज्य कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले जगतगुरू विश्वेश्वर ने 12वीं शताब्दी में ऐसी व्यवस्था की थी जिनमें सब कुछ लोकतांत्रिक ढंग से होता था और महिलाओं की भागीदारी भी अनिवार्य थी। 

कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप
कांग्रेस पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उसने अपनी पूरी ताकत एक परिवार का गुणगान करने में लगा दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाली इस पार्टी के नेता राजीव गांधी एक बार जब हैदराबाद गए तो उन्होंने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी के लिए आए आंध्रप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री टी अंजैया का सरेआम अपमान किया जो दलित समुदाय से थे। इसी अपमान की आग से तेलुगू देशम पार्टी अस्तित्व में आई और एनटी रामाराव फिल्म क्षेत्र छोडकर राजनीति में आए।

356 का दुरूपयोग करने का लगाया आरोप
मोदी ने कहा कि ऐसी पार्टी लोकतंत्र की बात करती है जिसमें 90 से अधिक बार संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग कर विभिन्न राज्यों की सरकारों और उभरते हुए राजनीतिक दलों को उखाड़ा।