Loading...
अभी-अभी:

अपने देश की सैन्य ताकत दिखाने सैन्य परेड शुरु करना चाहते हैं ट्रंप

image

Feb 7, 2018

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अब अपने देश में वार्षिक स्तर पर सैन्य परेड शुरु करने जा रहे हैं। वे भी अब दुनिया को अपने देश की सैन्य ताकत दिखाना चाहते हैं। इसी के चलते उन्होंने रक्षा मंत्रालय पेंटागन से भव्य सैन्य परेड की योजना बनाने को कहा है।

अभी तक भारत, चीन और फ्रांस जैसे देशों में इस तरह की परेड कराई जाती है, जिसके जरिये अपने-अपने देश की सैन्य ताकत दिखाई जाती है। लेकिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में अभी तक इस तरह की सैन्य परेड नहीं है। इसी तर्ज पर ट्रंप भी अमेरिका में सैन्य परेड शुरू कराना चाहते हैं।

ट्रंप अमेरिकी सैनिकों के प्रबल समर्थक...

इसी के चलते व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका के महान सैनिकों के प्रबल समर्थक हैं, जो अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए हर रोज अपनी जान जोखिम में डालते हैं। उन्होंने रक्षा विभाग से एक उत्सव की संभावना तलाशने को कहा है, जिस पर सभी अमेरिकी नागरिक अपनी प्रशंसा जाहिर कर सकें।

अमेरिका में अंतिम बार इस तरह की सैन्य परेड खाड़ी युद्ध समाप्त होने के बाद हुई थी। इसका आयोजन जून, 1991 में राजधानी वाशिंगटन डीसी में किया गया था। अब ट्रंप इसे वार्षिक स्तर पर दोबारा शुरू कराना चाहते हैं।ट्रंप की इस योजना पर पेंटागन ने काम करना शुरू कर दिया है।

दरअसल ट्रंप पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बास्तील डे में शामिल हुए थे, इस मौके पर फ्रांस अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करता है, इसी दौरान ट्रंप के मन में भी अपने देश में सैन्य परेड शुरु कराने का ख्याल आया, जिस पर उन्होंने रक्षा मंत्रालय को इसकी योजना बनाने को कहा है।