Jul 4, 2025
त्रिनिदाद एंड टोबैगो में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गूंजा ‘वी लव मोदी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो की पहली आधिकारिक यात्रा पर पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां भोजपुरी चौताल और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। यह दौरा भारत और कैरेबियाई देशों के रिश्तों को मजबूत कर रहा है। पीएम ने भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और ‘भारत को जानिए’ क्विज विजेताओं से मुलाकात की। यह यात्रा सांस्कृतिक जुड़ाव और ग्लोबल साउथ की एकता को बढ़ावा दे रही है।
भोजपुरी चौताल से स्वागत
पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक भोजपुरी चौताल से हुआ। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक बताया और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर स्थानीय लोगों की गर्मजोशी की प्रशंसा की।
भारतीय समुदाय से मुलाकात
मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में बसे भारतीय मूल के लोगों से मिलकर उनके शिक्षा, राजनीति और व्यापार में योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय अपनी जड़ों से जुड़े रहकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।‘
भारत को जानिए’ क्विज विजेताओं से भेंट
पीएम ने ‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं में भारत के प्रति गर्व और जुड़ाव को मजबूत करती है।
द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा
यह दौरा भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के रिश्तों को सशक्त कर रहा है। ग्लोबल साउथ को एकजुट करने की भारत की पहल को भी इससे बल मिल रहा है।