Loading...
अभी-अभी:

सिंधिया ने थामा भाजपा का दामन, राज्यसभा के बने उम्मीदवार

image

Mar 11, 2020

यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया 'कमल का फूल' थामने के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे ही थे कि मध्य प्रदेश से उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी की घोषणा हो गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हर्ष चौहान को भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपना राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन खाली सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर
इसमें से एक-एक सीट कांग्रेस और भाजपा के पास जानी निर्धारित है। बाकी बचे एक सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर होगी ये बात तय हो चुकी है। भाजपा कोटे से प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया तो कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भाजपा ने प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का टिकट काटने का निर्णय लिया है। इससे प्रभात झा खफा बताए जा रहे हैं। बता दें कि प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

कमलनाथ सरकार अल्पमत में..
बता दें कि सिंधिया के कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद 22 विधायकों ने कमलनाथ सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इसके बाद राज्य में कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है और भाजपा के पास सरकार बनाने का सुनहरा अवसर है। एक राज्यसभा सीट के लिए 58 विधायकों का समर्थन होना आवश्यक होता है। बीते मंगलवार को कमलनाथ ने कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इसमें एक निर्दलीय सहित कुल 94 विधायक शामिल हुए थे।