Loading...
अभी-अभी:

त्रिपुरा में 59 सीटों पर मतदान शुरु, सुरक्षा के हुए पुख्ता इतंजामात!

image

Feb 18, 2018

आगामी समय में होने वाले त्रिपुरा के चुनावी मैदान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपना पूरा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, 60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा में सीपीएम को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा की 60 में से 59 सीटों पर आज सुबह मतदान शुरु हो गया हैं ​जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 292 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। हाल ही में माकपा ने भी 57 प्रत्याशियों को इस बार अपने चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं मुख्यमंत्री मणिक सरकार फिर से पांचवीं बार सत्ता में आने के लिए इच्छुक है। और चुनावी अखाड़ें में उतरने के लिए तैयार हो चुकी हैं

आपको बता दें कि चुनावी दौर में राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम तरणीकांति ने कहा है कि चुनाव अधिकारियों और राज्य पुलिस बल के जवानों समेत सुरक्षाबलों ने चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के सभी उपाय किए हैं।

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 3174 मतदान केंद्रों पर 16 हजार चुनावकर्मियों को सुरक्षा बलों के 20 हजार जवानों के साथ तैनात किया है। विधानसभा चुनाव में राज्य के 25.37 लाख मतदाता विभिन्न दलों के 292 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 13 लाख पुरुष और 12 लाख महिलाएं मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 47803 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

त्रिपुरा में मोदी ने एक के बाद एक लगातार दो रैलियां सूबे में कर ली है। मगर फैसला त्रिपुरा के मतदाता ही करेंगे की उन्हें मोदी सर​कार चाहिए या पहले की सरकार को ही बनाए रखना है। 
आपको बता दें कि त्रिपुरा चुनाव इस बार इतने आसान नहीं है जितने की समझे जा रहे है। क्योकि बीजेपी जिस तरह से अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार जोरों से कर रही है वहीं देश भर में जिस तरह से मोदी लहर काम कर रही है ऐसे में त्रिपुरा में भी बड़े उलटफेर से इंकार नहीं किया जा सकता। बस देखना यही है कि त्रिपुरा में मोदी का जादू काम कर पाएगा या फिर मोदी लहर का रूख विपक्षी दल मोड़ देगा।