Feb 27, 2024
HIGHLIGHTS
- अयोध्या में चल रही विहिप की बैठक में चुनाव के बाद हुई घोषणा
- विहिप के इतिहास में एक बार हुआ चुनाव
- केंद्रीय टोली की बैठक में बनी रणनीति
- तीन साल पर VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का होता है चुनाव
Vishva Hindu Parishad - अयोध्या के कारसेवकपुरम में चल रही 3 दिवसीय बैठक के दूसरे दिन अंतिम सत्र में चुनाव के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा की गई। VHP के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए थे । उन्होंने सर्वसम्मति से आलोक कुमार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। अभी तक वे कार्याध्यक्ष के पद पर थे।
हर 3 वर्षों में होता है, अध्यक्ष का चुनाव - VHP के नियम के अनुसार प्रत्येक 3 वर्षों पर अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। फिर वे अपनी नई टीम की घोषणा करते हैं। इसके साथ ही VHP में प्रमुख पदों पर दो कार्यकाल से अधिक कोई भी व्यक्ति नहीं रह सकता है।

