Loading...
अभी-अभी:

Navratri 2024 : मां दुर्गा का आठवां रूप है महागौरी , नवरात्रि के आठवें दिन होती है पूजा-अर्चना

image

Oct 10, 2024

Navratri 2024 :  नवरात्रि का आठवें दिन मां महागौरी की  पूजा की जाती है। देवी को मां पार्वती के रूप में ही पूजा जाता है। इस दिन को महाअष्टमी माना जाता है और इस दिन का विशेष महत्व होता है । इस दिन घरों में कन्या पूजन भी किया जाता है। मां महागौरी की चार भुजाएं हैं। देवी के दाहिने हाथ में मुद्रा होती है और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल होता है। बाएँ हाथ में डमरू और नीचे के बाएँ हाथ में वर-मुद्रा होती हैं। मां महागौरी को गायन-संगीत प्रिय है और वह सफेद वस्त्र धारण कर वृषभ यानी बैल की सवारी करती हैं। 

 मां ने किया था तपस्या से भगवान शिव को प्राप्त

  मां पार्वती का जन्म राजा हिमालय के घर हुआ था। जब मां आठ वर्ष की थी तब उन्हें अपने पूर्व जन्म की घटनाओं का पता चल गया था। तब से ही उन्होंने भगवान शिव को अपना पति मान लिया था और उनको पाने के लिए तपस्या शुरू कर दी थी। तपस्या के समय  एक वक्त ऐसा आया जब  मां केवल फल और पत्तों पर ही रहने लगी। मां की इस कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने देवी पार्वती को गंगा स्नान करने को कहा। जब मां गंगा स्नान करने के लिए गईं तब उनका एक स्वरूप श्याम वर्ण के साथ प्रकट हुआ, जिससे मां कौशिकी देवी के रूप में मानी गई और मां का दूसरा स्वरूप चंद्रमा के रूप में प्रकट हुआ, जिससे मां महागौरी कहलाईं। इसलिए नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी  के रूप में पूजा जाता है।

 अष्टमीकेहवनकाक्याहैमहत्व

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। इस दिन हवन करने से बहुत लाभ मिलते है। मान्यताओं के अनुसार हवन के बिना नवरात्रि की पूजा संपन्न नहीं होती है। कई जगहों पर पूरे नौ दिन का हवन होता हैं। लेकिन जो लोग नवरात्रि में नौ दिन हवन नहीं कर पाते हैं वो अष्टमी या नवमी के दिन हवन जरूर करते हैं। हवन करने से घर में सुख-शांति और घर की आर्थिक तंगी दूर होती है। हवन से  देवताओं को भोजन मिलता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता  है।  

 अष्टमीपूजाकाभोग

अष्टमी पूजा के दिन नारियल से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। कन्या पूजन के दौरान  हलवा-पूड़ी का भी भोग लगता है। नवरात्रि में नवमी के दिन भी कन्या पूजन करते हैं लेकिन अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। मां महागौरी को गुलाबी रंग पसंद है। इसलिए पूजा करते समय गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।

 

 

Report By:
Author
Swaraj