Loading...
अभी-अभी:

टीम इंडिया ने श्रीलंका में फहराया तिरंगा

image

Aug 15, 2017

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने श्रीलंका के कैंडी शहर में तिरंगा फहराया। टीम इस वक्त देश की मिट्टी से दूर हैं, किन्तु दिल में ही भारत बसा हो तो फिर कोई दूरी मायने नहीं रखती। इस मौके पर कप्तान विराट कोहली ने झंडा फहराया और सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया। इस खास समारोह में कुछ खिलाड़ियों के परिवार वालों ने और सहायक स्टाफ ने भी शिरकत की। बीसीसीआई ने इस समारोह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें विराट कोहली के हाथों से तिरंगा फहराया जा रहा हैं।