Loading...
अभी-अभी:

स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया सबसे बड़ा तिरंगा

image

Aug 15, 2017

इंदौर : देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, वहीं रीगल तिराहे पर अपना स्वीट्स के नेतृत्व में एक भव्य आयोजन किया गया। जहां पर समूह द्वारा सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। मानक स्तर के अनुसार ध्वज की चौड़ाई 14 फीट और लंबाई 21 फीट हैं। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर तिरंगा फहराने के लिए सीआरपीएफ के जांबाज सैनिक चेतन चिता की पत्नी उमा चिता मौजूद रही। जिन्होंने देशभक्ति के तरानों पर झुमते हुए युवाओं में देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानने का सन्देश दिया।

इंदौर के ऐतिहासिक रीगल तिराहे पर विशाल ध्वजारोहण का आयोजन अब प्रदेश के साथ ही देश में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका हैं। इस आयोजन में विशाल ध्वज की डोर उस शख्स के हाथ में दी जाती हैं, जिसने देशभक्ति और जनसेवा के साथ एकता और भाईचारे की मिसाल कायम की हो। इस बार इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए सीआरपीरफ के जांबाज सैनिक चेतन चिता की पत्नी उमा चिता इंदौर पहुंची। जिन्होंने अपना समूह के तिरंगा अभियान के तहत आज रीगल तिराहे पर सबसे बड़े तिरंगे का ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर घर से एक लड़का या लड़की डिफेंस में जरूर होना चाहिए। वहीं अपना समूह तिरंगा अभियान के आयोजक प्रकाश राठौर ने देश के सिपाहियों की वीरता की तारीफ की और कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सेना में जाने को लेकर उत्साहित होना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षित होगी तो देश सुरक्षित होगा। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही।