Loading...
अभी-अभी:

भोपालः'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स के प्रदेश के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

image

Jan 22, 2020

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने असम के गुवाहटी में 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के अद्वितीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना, आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण, खेल उपकरण जैसी सभी सुविधाएँ सुलभ कराई जा रही है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलो इंडिया में प्रदेश को पिछले वर्ष सिर्फ 8 स्वर्ण पदक मिले थे। इस वर्ष प्रदेश के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण प्राप्त किये हैं।

'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश को मिले 46 पदक

'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, 11 रजत 20 कांस्य सहित कुल 46 पदक प्राप्त किये। खिलाड़ियों ने ये पदक एथलेटिक्स, जूडो, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, शूटिंग, कुश्ती, तैराकी, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग खेल में हासिल किये। वर्ष 2019 में 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 31 पदक हासिल किये थे। मुक्यमंत्री कमल नाथ ने स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख, रजत पदक विजेता को 75 हजार तथा कांस्य पदक विजेता को 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की है।