Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः सुंदर सिंह गुर्जर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

image

Nov 12, 2019

शीर्ष भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने कंधे की चोट से उबरते हुए सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुंदर ने 61.22 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने 2020 में होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए तीन कोटे भी हासिल कर लिए हैं। बता दें कि गुर्जर ने 2013 में लियोन में गोल्ड और 2015 में दोहा चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

संदीप और सुमित दोनों ने टॉप-4 के साथ टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय पैरा-एथलीट संदीप चौधरी ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में संयुक्त एफ 42-64 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। संदीप अपने दूसरे प्रयास में 66.18 मीटर के थ्रो के साथ एफ-44 श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाने में भी सक्षम थे। इसके अलावा, उनके थ्रो ने उन्हें टोक्यो 2020 पैरालिम्पिक्स में बर्थ भी दिलवा दी। दूसरी ओर सुमित अंतिल ने अपने दूसरे प्रयास में 62.88 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। यहां तक कि सुमित का फेंक एफ-64 श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बन गया। पिछला विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम पर था, जो 61.32 मीटर था। संदीप और सुमित दोनों ने टॉप-4 के साथ टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में अपनी-अपनी बर्थ अर्जित की है।