Loading...
अभी-अभी:

वर्ल्ड मैराथन चैलेंज को पूरा करने वाले पहले हिंदुस्तानी बने आदित्य

image

Mar 11, 2020

गुड़गांवः गुड़गांव के आदित्य ने 7 दिन के अंदर 7 महाद्वीप में जाकर न सिर्फ 7 मैराथन में भाग लिया बल्कि उसे पूरा भी किया। इस वर्ल्ड मैराथन चैलेंज को पूरा करने वाले आदित्य पहले हिंदुस्तानी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अंटार्कटिका के नोवा, अफ्रीका के केप टाउन, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ, एशिया के दुबई, यूरोप के मैड्रिड, दक्षिण अमेरिका के ब्राजील और अंत में नॉर्थ अमेरिका के मियामी में हुए इन मैराथन में आदित्य समेत दुनिया भर के 27 पुरुषों और 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। उच्च गतिशील उद्यमी और धीरज खेल उत्साही आदित्य ने इस साल फरवरी में 4:23:34 समय लेकर एशियन रेस पूरी की थी।

आदित्य ने 164 घंटे में पूरी की चैलेंज

अंटार्कटिका इवेंट 7:21:08, अफ्रीकी महाद्वीप मैराथन 4:57:51, ऑस्ट्रेलियाई मैराथन 4:24:45, 4:43:38 का समय निकालकर यूरोप, 5:43:35 दक्षिण अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका मैराथन 5:13:05 समय के साथ पूरा किया। इस तरह उनका औसत 5:15:22 का रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य ने बताया कि ये चैलेंज 7 दिन या 168 घंटे में पूरी करनी होती है। मैंने 164 घंटे में पूरी की। अंटार्कटिका में मौसम बेहद खराब था। मैराथन के दौरान रेस पूरी करते ही फ्लाइट में बैठकर अगले देश पहुंचना होता था। आराम का तो समय ही नहीं मिला। ब्राजील में तो दोपहर 12 बजे 35-36 डिग्री तापमान में दौड़ना पड़ा। ऐसे मैराथन के लिए आपको शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होना पड़ता है।