Loading...
अभी-अभी:

उत्तरकाशी में 3 घंटे की लगातार बारिश के बाद भूस्खलन, 50 से ज्यादा परिवार ने किया 'पलायन'

image

Sep 4, 2024

Uttarkashi: लगातार बारिश के बीच मंगलवार रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में वरुणावत पर्वत से एक और भूस्खलन हुआ. भूस्खलन की आवाज सुनकर लोग डर गए। आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों से बाहर भाग गये.

वरुणावत पर्वत पर फिर से भूस्खलन शुरू 

वरुणावत पर्वत पर 45 मिनट की अवधि में पांच भूस्खलन हुए। भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने से मस्जिद मोहल्ला जल संस्थान कॉलोनी और गोफियारा क्षेत्र में दहशत फैल गई। करीब 50 परिवारों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।

50 परिवारों ने सुरक्षित स्थान पर ली शरण 

करीब 50 परिवारों ने अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है. सूचना मिलते ही जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन सक्रिय हो गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी ब्रिजेश कुमार तिवारी तत्काल जिला आपदा परिचालन केन्द्र पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

21 वर्षों के बाद, फिर से सक्रिय भूस्खलन 

वरुणावत पर्वत असि और वरुणा नदियों के बीच स्थित है। वरुणावत पहाड़ी पौराणिक मंदिर और पंचकोसी वरुणी यात्रा के लिए प्रसिद्ध है। साल 2003 में यहां विनाशकारी भूस्खलन हुआ था. उस समय, पहाड़ पर मस्जिद क्षेत्र सहित गोफियारा क्षेत्र, ताबाखानी रोड और भटवाड़ी रोड पर कई ऊंची इमारतें ढह गईं। फिर बड़ी आबादी को खतरे वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अब करीब 21 साल बाद एक बार फिर वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन से लोग डरे हुए हैं.

Report By:
Author
ASHI SHARMA