Loading...
अभी-अभी:

सपा-बसपा 20-20 मैच का तुष्टिकरण कर रही हैं : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

image

Jan 3, 2020

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने करारा जवाब दिया गया है। लोकभवन में मीडिया से डॉ. शर्मा ने समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी के उपद्रवियों को सम्मान देने के प्रस्ताव में जोरदार तंज कसा है। दिनेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी नागरिकता संशोधन कानून के दौरान उपद्रव करने वालों को संविधान रक्षक सम्मान देने की बात कर रहे हैं। केवल इतना ही नहीं उनको पेंशन भी देंगे। यह सब तो समाजवादी पार्टी के डीएनए में हैं। उन्होंने आतंकियों का भी सम्मान किया था। दिनेश शर्मा ने कहा कि यह तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी के नेता रोहिंग्या मुसलमानों के साथ बांग्लादेशियों को भी नागरिकता देने की बात कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं कि एनपीआर में हम रजिस्टर नहीं कराएंगे। उनको शायद जानकारी नहीं है कि सारी विकास योजनाओं का आधार एनपीआर है।

विकास योजनाओं से वंचित करने की साजिश
वह लोगों को विकास योजनाओं से वंचित करने की साजिश कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में रोजगार और निर्यात दोनों ही बढ़े हैं। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी 20-20 मैच का तुष्टिकरण कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस उपद्रवियों के तुष्टीकरण का ट्वंटी-20 मैच खेल रहे हैं। इसमें तो नेता प्रतिपक्ष ही पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से आगे बढ़ कर बयान देने लगते हैं। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी तो सरकार में आने के बाद उद्दंडता का सम्मान करने की बात कर रहे हैं। यहां तक कि इसमें घुसपैठियों को शामिल करने की बात कही है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में उपद्रवियों के तुष्टीकरण के साथ असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति का एक अलग ही ट्वेंटी-20 मैच चल रहा है। इनमें होड़ लगी है कि अब यहां पर भगवा विचारधारा के विरोध में कौन ज्यादा आगे निकले। इसके साथ ही भाजपा के विरुद्ध कौन कितने ज्यादा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर सके। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने शुक्रवार को वक्तव्य में नई-नई बातों का उल्लेख किया। इसके बाद तो उनकी पार्टी के विधानसभा दल के नेता उनसे भी आगे निकल गए।

प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का वादा 
राम गोविंद चौधरी बोले- सपा आई तो प्रदर्शनकारियों को पेंशन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि सपा के सत्ता में आने पर प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) के विरुद्ध विरोध करने वाले उपद्रवियों को पेंशन दी जा सकती है। सरकार बनी तो इन सभी प्रदर्शनकारियों को मिल सकता है। संविधान रक्षक का दर्जा देने के साथ इनके खिलाफ दर्ज केस वापस होंगे। नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सभी प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का वादा किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बांग्लादेशियों को बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए। इसके विरोध में प्रदेश में सिर्फ सपा ने आंदोलन किया है, कांग्रेस ने नहीं। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के इशारे पर मीडिया मुख्य विपक्षी दल को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रियंका और कांग्रेस को आगे ला रही है। राम गोविंद चौधरी का कहना था कि समाजवादी पार्टी के आंदोलनों पर मीडिया का ध्यान नहीं है।