Loading...
अभी-अभी:

उत्तर प्रदेश में शाहरूख खान के साथ हुई मॉब लिंचिंग

image

Aug 30, 2018

पिछले कुछ दिनों से देश में  मॉब लिंचिंग यानी भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। अब इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भीड़ द्वारा एक 20 साल के एक लड़के को क्रूरता से पीटने की खबर सामने आई है। 

शाहरुख खान नामक इस युवक को मवेशी चोरी के संदेह में पीटा गया है। इस मामले में पुलिस ने 30 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया है। पलिस के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोलापुर हिंदुलीया गांव में घटित हुई है। इस घटना में तक़रीबन 50 लोगों की एक भीड़ ने 20 साल के एक लड़के को क्रूरता से पिटा था। इस घटना के बाद युवक की हालत काफी गंभीर हो गई थी और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा उसकी मौत हो गई है। 

बरेली पुलिस के प्रवक्ता अभ्यन्दन सिंह ने मीडिआ को बताया कि मृतक शाहरुख और उसके तीन दोस्तों ने कल रात 3 बजे गांव से भैंस चोरी करने की कोशिश की थी। एक किसान ने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दे दी। इसके तुरंत बाद भीड़ ने इन तीनो लड़कों को पकड़ कर उनपर निर्दयतापूर्वक हमला करना शुरू कर दिया था।  पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी।