Loading...
अभी-अभी:

क्या 2031 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत?

image

Mar 7, 2024

- प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 4500 डॉलर होने की सम्भावना 

Swaraj khass - क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 6.80 प्रतिशत रहने की उम्मीद है और देश 2031 तक उच्च मध्यम वर्ग का देश बन जाएगा। इतना ही नहीं, भारत की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना होकर सात ट्रिलियन हो जाएगा...

क्रिसिल ने अपनी इंडिया आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू स्तर पर संरचनात्मक सुधारों से अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप 2031 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है।

चालू वित्त वर्ष में उम्मीद से बेहतर 7.60 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर के बाद अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर धीमी होकर 6.80 फीसदी रहने का अनुमान है...

रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025 से 2031 तक भारत की अर्थव्यवस्था का आकार पांच ट्रिलियन डॉलर को पार कर सात ट्रिलियन के करीब पहुंच जाएगा।

इन वर्षों में प्रति वर्ष 6.70 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देगी और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि देश को 2031 तक उच्च-मध्यम आय श्रेणी में डाल देगी। $3.60 ट्रिलियन के आकार के साथ, भारत आज अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Report By:
Author
Ankit tiwari