Loading...
अभी-अभी:

आयोध्या अपार्टमेंट के एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, 1 युवक समेत 6 लड़कियां गिरफ्तार

image

Sep 30, 2016

भिलाई। स्मृति नगर थाना पुलिस ने आज शहर के जुनवानी आयोध्या अपार्टमेंट के एक मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मकान से एक युवक सहित 6 अन्य लड़कियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार  स्मृति नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आय़ोध्या अपार्टमेंट में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने अपना पॉइंटर भेजकर कार्यवाही को अंजाम दिया। पकड़ी गई सभी लडकियां दिल्ली,कानपुर,पटना ,रायपुर,दल्लीराजहरा की रहने वाली है । पुलिस के मुताबिक दूसरे स्टेट और शहरों से यहाँ लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कराया जाता है। फिलहाल स्मृति नगर चौकी पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।