Loading...
अभी-अभी:

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी छुटकारा दिलाता है जामुन

image

Jun 15, 2018

जामुन गर्मियों में मिलने वाला एक स्वादिष्ट फल होता है इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं इसके अलावा इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लू से बचाव करती है जामुन के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

1- आजकल ज़्यादातर लोग पथरी की समस्या से परेशान रहते हैं अगर आपको पथरी की समस्या है तो दवाइयों का सेवन करने की जगह जामुन का सेवन करें जामुन के बीजों को बारीक पीसकर इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर खाने से पथरी की समस्या दूर हो जाती है।

2- अगर आपको भूख ना लगने की समस्या है तो रोजाना जामुन का रस पिए ऐसा करने से आपकी भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाएगी

3- शुगर के मरीजों के लिए जामुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है रोजाना जामुन के बीजों का पाउडर खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

4- दस्त की समस्या में जामुन को सेंधा नमक के साथ खाने से दस्त की समस्या ठीक हो जाती है।

5- अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो जामुन के पेस्ट से ब्रश करें ऐसा करने से आपके दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगे।