Loading...
अभी-अभी:

आर्म्स ऐक्ट केस: 19 साल बाद आज सलमान पर कोर्ट सुना सकता है फैसला

image

Jan 18, 2017

जोधपुर। बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान के लिए आज फैसले का दिन है। जोधपुर की एक अदालत सलमान खान के खिलाफ दर्ज आर्म्स ऐक्ट के एक मामले में आज अपना फैसला सुना सकती है। सलमान के खिलाफ दर्ज चार मामलों से यह एक है। आर्म्स ऐक्ट के इस मामले में अदालत सलमान को 3 से 7 साल की साज सुना सकती है। कानूनी जानकारों के मुताबिक अगर अदालत सलमान को तीन साल से ज्यादा की सजा सुनाती है, तो उन्हें तुरंत जेल जाना होगा। लेकिन अगर उन्हें तीन साल से कम की सजा होती है, तो उन्हें ऊपरी अदालत में अपील का समय मिल जाएगा। सलमान के खिलाफ शिकार से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। चिंकारा के शिकार से जुड़े दो मामलों में राजस्थान हाई कोर्ट सलमान को बरी कर चुका है। वहीं, दो काले हिरण के शिकार के मामले में तीसरा केस चल रहा है।

सलमान फिलहाल कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में काम कर रहे हैं। वह अपनी बहन अलवीरा के साथ मंगलवार शाम जोधपुर पहुंच गए। बुधवार को वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगे। इस मामले से जुडे़ दोनों पक्ष की जिरह नौ जनवरी को पूरी हो गई थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान को अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया था। जज ने अपने फैसले को 18 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। सलमान इससे पहले बीते साल 10 मार्च को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में उपस्थित हुए थे। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था। सलमान ने कहा था कि वन विभाग उन्हें इस मामले में फंसा रहा है।