Loading...
अभी-अभी:

जल संसाधन विभाग के सचिव को किसानों ने बताई समस्याएं

image

Sep 30, 2016

पेटलावद। जिले में माही परियोजना का निरिक्षण शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल ने किया। इस मौके पर किसानों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर राठौर ने सचिव को बताया कि किसानों को कई हिस्सों में पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। जिससे उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। माही परियोजना के तहत नहरों का क्षेत्र बढ़ाने से और समस्याएं बड़ जाएगी। किसानों ने सचिव को बताया की इस इलाके में ड्रिप योजना से सिंचाई तकनीक सफल नहीं हो पा रही है। जिसका असर आगामी फसल पर देखा जा सकता है। किसानो ने मांग की है कि पहले उनकी समस्याओं को दूर किया जाए, उसके बाद नहरों का विस्तार बढ़ाया जाए। सचिव पंकज अग्रवाल ने किसानों को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।