Loading...
अभी-अभी:

भारत में क्या होगी चंद्रग्रहण की स्थिति, जानिए

image

Jan 31, 2018

भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद ने अपने सर्वे के हिसाब से यह अनुमान लगाया है कि पृथ्वी चाँद के ग्रहण वाले एरिया में करीब 4 बजकर 22 मिनट में एंट्री लेगी। भारत में पूरा चंद्र ग्रहण शाम को 06:22 बजे शुरू होगा जोकि 07:38 बजे तक चलेगा। वहीं अगर आधे चंद्र ग्रहण को देखना है तो उसका कालचक्र 08:41 बजे समाप्त हो जायेगा। इसी के साथ पृथ्वी कि छाया से चाँद 9:39 बजे पूरी तरह बाहर निकल जायेगा। चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों में अलग-अलग मान्यताएं हैं। कई लोग इसे शुभ मानते हैं, तो कई इसे अशुभ मानते हैं। एक ख़ास बात और है कि, आम दिनों के मुकाबले आज के दिन चाँद बड़ा दिखेगा। बता दें कि चद्र ग्रहण के साथ-साथ सूतक काल भी शुरू जो जाता है। आज 31 जनवरी के दिन यह सूतक काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगा, वहीं रात में इसका समय 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। आपको बता दें तो पूरे भारतवर्ष में आज यानि 31 जनवरी की शाम को चंद्र ग्रहण देखा जायेगा। अलग-अलग टाइम ज़ोन्स के हिसाब से यह चंद्र ग्रहण भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण देखने वाले लोगों को चाँद के तीन रंग दिखाई देखेंगे। इससे पहले यह चमत्कार 35 साल पहले दिखाई दिया था। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन भी नहीं करने चाहिए। इसीलिए भोर में ही सारे मंदिरों में पूजा पाठ कि प्रतिक्रिया करके भगवान को ढक दिया जाता है।