Loading...
अभी-अभी:

यूक्रेन युद्ध पर भारत का UN में बड़ा बयान: निर्दोषों की हत्या अस्वीकार्य

image

Sep 5, 2025

यूक्रेन युद्ध पर भारत का UN में बड़ा बयान: निर्दोषों की हत्या अस्वीकार्य

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि निर्दोषों की हत्या अस्वीकार्य है। भारत ने कूटनीति और संवाद को शांति का एकमात्र रास्ता बताया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने संघर्ष के शीघ्र अंत की वकालत की, जो सभी के हित में है। भारत ने ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन और कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन किया। पीएम मोदी रूस, यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं के संपर्क में हैं।

संवाद और कूटनीति पर जोर

भारत ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए कूटनीति पर बल दिया। पर्वथनेनी ने कहा कि युद्ध के मैदान से समाधान नहीं निकलेगा। भारत ने अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात और वाशिंगटन में यूक्रेनी राष्ट्रपति व यूरोपीय नेताओं संग बातचीत को सकारात्मक बताया।

ग्लोबल साउथ पर अस

भारत ने ग्लोबल साउथ पर युद्ध के दुष्परिणामों, जैसे ईंधन मूल्य वृद्धि, पर खेद जताया। इन देशों की चिंताओं को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई।

मानवीय सहायता का प्रयास

भारत ने यूक्रेन को मानवीय सहायता और ग्लोबल साउथ के देशों को आर्थिक समर्थन दिया। पीएम मोदी का संदेश है कि यह युद्ध का युग नहीं है।

Report By:
Monika