Sep 29, 2016
रायपुर। शहर को पांच वर्ष में स्मार्ट बनाने के लिए लगभग 3900 करोड़ रूपए खर्च करना होगा। राजधानी को स्मार्ट बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव के अध्यक्षता में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में हुई।
जानकारी के अनुसार रायपुर को स्मार्ट बनाने के लिए लगभग तीन हजार 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आगामी पांच वर्ष में शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इस बैठक में संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग निरंजन दास, रायपुर कलेक्टर ओ.पी. चौधरी, संचालक छग विद्युत वितरण कंपनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा अंकित आनंद, संयुक्त सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी तथा चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अलेक्स पॉल मेनन, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.डी. कावरे, पुलिस अधीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला, नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल ने रायपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित की जाने वाली कार्ययोजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।