Loading...

नाले के पास मिली लाश, परिजनों पर हत्या का शक

image

Aug 27, 2016

इंदौर। एमआईजी थाना इलाके के देवनगर में सुबह सुबह नाले किनारे पड़ी लाश से अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगो ने लाश देखकर तुरंत पुलिस की सुचना दे दी है। मौके पर पहुचीं पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है ।पूरी घटना में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार इंदौर में शुक्रवार देर रात तक गोगानवमी के छड़ी निशान निकले थे। इसी में शामिल होने के लिए देवनगर निवासी 15 वर्षीय पंकज पिता रामपाल करोड़े भी गया हुआ था। देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद पंकज सुबह 4:30 बजे घर लौटा था। जिसके बाद पंकज की लाश उसके घर के पीछे से बह रहे नाले में पड़ी मिली। लोगो के मुताबिक पंकज के पिता नगर निगम में कर्मचारी है पंकज के चार भाई बहन है। पंकज के परिजनों का आरोप है की पंकज को मारकर फेंका गया है। घर के पीछे नाले में चटाई और बिस्तर सहित उसकी लाश मिली थी। मौके पर पहुचीं पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी कि पंकज की हत्या हुई है या ये कोई दुर्घटना है