Aug 27, 2016
बिलासपुर। व्यापारी के दुकान में आग लगने से 15 लाख का सामान जलकर खाक में मिला। जानकारी के मुताबिक दुकान मल्टी स्टोर का था। जिसमें शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका की जा रही है। घटना रात 2 बजे की है जब व्यापारी अपने घर पर था।
सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगोई में आधी रात एक व्यवसायी के जनरल स्टोर दुकान में आग लग गई। आग लगने से करीब 15 लाख का सामान जल कर खाक हो गया। घटना की जानकारी उस समय मिली जब पुरे गांव में धुआं फैलने लगा और जलने की बदबू आने लगी। पास के लोगों ने जब उठ कर देखा तब दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था। इसकी सूचना तत्काल व्यापारी को दी गई। व्यापारी ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश करता रहा। लेकिन सफल हो नहीं पाया। तब तक सब कुछ जल कर खाक हो चूका था। पुलिस और दुकानदार के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट होना बताया जा रहा है।