Loading...

राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट के साथ क्या हुआ?

image

Aug 11, 2021

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस के कई अन्य दिग्गज नेताओं का Twitter हैंडल लॉक कर दिया गया है। पार्टी का आरोप है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मणिकम टैगोर, असम कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस इकाई की प्रमुख सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक हो गए हैं।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि तो Twitter ने मेरा भी अकाउंट लॉक कर दिया है, क्योंकि मैंने भी महिला एवं दलित उत्पीड़न के विरुद्ध राहुल गांधी का समर्थन किया था। जल्द ही असली के अच्छे दिन आएंगे और आप (Twitter) डरेंगे नहीं। यह मेरी भविष्यवाणी है। कांग्रेस के संचार विभाग के इंचार्ज प्रणव झा ने तंज कसते हुए कहा है कि लॉर्ड नरेंद्र मोदी, जैक और Twitter ने रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, सुष्मिता देव का ट्विटर हैंडल लॉक कर दिया है। कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया है। सभी के साथ अन्याय के लिए जंग जारी रखने की बात कही है।

राहुल गांधी के एकाउंट के खिलाफ Twitter ने लिया यह एक्शन
कांग्रेस का आरोप है कि Twitter ने भारत सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एकाउंट के खिलाफ यह एक्शन लिया है। राहुल गांधी ने बीते हफ्ते दिल्ली में कथित तौर पर रेप और दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं।