Loading...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ये खास सौगात...

image

Aug 12, 2021

रक्षाबंधन के दिन यानी 22 अगस्त को बिहार सरकार का परिवहन विभाग महिलाओं को एक खास सौगात देने जा रहा है। बिहार में राखी के दिन महिलाएं बिहार प्रदेश पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मतलब राखी के दिन बस में यात्रा करने के लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका सीधा फायदा महिलाओं को प्राप्त होगा।

रक्षाबंधन पर ​महिलाओं को मिलेगी ये खास सुविधा 
बिहार सरकार के परिवहन विभाग की मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने कहा कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की हिस्सेदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित यात्रा के लिए रक्षाबंधन पर खास सुविधा प्रदान की जाएगी। रक्षाबंधन के मौको पर मुफ्त यात्रा के लिए कई संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया है। बिहार सरकार के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिहार प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। 

महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बस सेवा पूर्ण रूप से मुफ्त 
वही इसमें 70 बसें सीएनजी तथा 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बस सेवा पूर्ण रूप से मुफ्त रहेगी। ध्यान हो कि सिटी बसों में यात्रा के लिए महिलाओं को मंथली पास में पूर्व से ही खास छूट दी जा रही है। इसके साथ ही सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। बसों में यात्रा के समय महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अन्य सुविधाएं प्रदान किये गए हैं।