Loading...

अक्षय की फिल्म जॉली एलएलबी-2 का नया ट्रेलर रिलीज

image

Jan 23, 2017

जॉली एलएलबी 2 की रिलीज नजदीक आ रही है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। मेकर्स की ओर से फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इसमें भी अक्षय नए अंदाज में दिख रहे हैं।

इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि जॉली को एक बड़ा केस मिला है। पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए जॉली किस तरह से लड़ाई लड़ता है। यह कहानी है। अक्षय का साथ हुमा भी बखूबी निभाएंगी। फिल्म आगामी 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि यह फिल्म भी सीक्वल है। इससे पहले फिल्म में अरशद वारसी और अमृता राव नजर आई थीं। इस बार अक्षय यह भूमिका हुमा के साथ निभाएंगी। बोमन ईरानी की जगह अन्नू कपूर भी नजर आएंगे। सौरभ शुक्ला जरूर इस फिल्म में भी साथ दिखेंगे। इससे पहले फिल्म के दो नए गीत रिलीज किए जा चुके हैं। दोनों को ही बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। देखना यह है कि आने वाले समय में फैन्स इस फिल्म को कैसा रिस्पांस देते हैं।