Loading...

13 साल की नबालिग से दुष्कर्म,पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

image

Aug 26, 2016

सिवनी। तिल्दा के बेलदार गांव में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गांव के ही दो युवक बताए जा रहे हैं। पीड़िता और उसकी माँ ने खरोरा थाने में शिकायत कर दी है।  पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ीता ने मानसिक रूप से कमजोर है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि गांव के परसराम बारले नें स्कूल के पीछे आहाते में उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसके बाद सोहन बेल्दार ने भी उसे अपने घर ले जाकर जबरन हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता नें जब पूरी घटना अपनी माँ बुधवंतीन बाई सोनवानी को बताया तो उन्होने पीड़िता के साथ खरोरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।