Sep 29, 2016
सागर। जिले के बंडा इलाके के पास ग्राम बरा में ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं को मौत हो गई। वही 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति का कोहनी से हाथ कट गया जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य 10 घायलों का इलाज बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रेक्टर ने अनियंत्रित होकर 4-5 पलटियां खाईं थी। सभी घायल ग्राम बिनाई से केरबना सोयाबीन की कटाई के लिये जा रहे थे। जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उसमें 25 साल की गीता गर्भवती थी। वहीं कई छोटी- छोटी बच्चियां भी इस हादसे का शिकार हुईं है।