Loading...
अभी-अभी:

गुना मेंं बस पलटी,10 से ज्यादा यात्री घायल

image

Sep 29, 2016

गुना। जामनेर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह बस हादसा होने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसा बस पलटने से हुआ। घायलों में अधिकांश सरकारी शिक्षक हैं। सभी को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी शिक्षक राघौगढ़ प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी जामनेर थाना क्षेत्र के कईखेड़ा में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।