Sep 29, 2016
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस बार अपने नए गणवेश में नजर आएगा। संघ कार्यकर्ताओं ने दशहरे पर निकलने वाले पथ संचलन का गुरूवार सुबह अभ्यास करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, दशहरे पर शहर के चार अलग स्थानों से पथ संचलन निकाला जाना है। संघ ने पथ संचलन समूह को चार हिस्सों में बांटा है। जो शहर के अलग-अलग इलाकों से तय समय से पथ संचलन करते हुए सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर मधुमिलन चौराहे पहुँचेेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे इस बार पथ संचलन को लेकर खासे उत्साहित हैं। क्योंकि इस बार संघ अपने नए गणवेश में नजर आने वाला है।