Loading...
अभी-अभी:

सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

image

May 2, 2019

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2019 घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। कुल 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। 91.87 फीसदी दिल्ली रीजन में पास हुए हैं। विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉपर हंसिका के 500 में से 499 मार्क्स
सीबीएसई टॉपर हंसिका के 500 में से 499 मार्क्स आए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम की हंसिका के इंग्लिश में 99 मार्क्स हैं। बाकी हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, हिन्दुस्तानी वोकल में 100 में से 100 हासिल किए हैं। हंसिका ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि वह साइकोलॉजी ऑनर्स करना चाहती हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान कोई ट्यूशन नहीं ली।

88.70 फीसदी लड़कियां पास
सीबीएसई में त्रिवेंद्रम जोन 98 फीसदी के साथ शीर्ष पर रहा है। वहीं चेन्नई दूसरे नंबर पर और दिल्ली 91.87 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर रहा है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी 9 फीसदी ज्यादा पास हुईं लड़कों की तुलना में 88.70 फीसदी लड़कियां पास हुईं हैं। इस बार 79.4 फीसदी लड़के पास हुए हैं इनमें 83 प्रतिशत ट्रांसजेंडर पास हुए। इस साल केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.54 रहा है।