Loading...
अभी-अभी:

कछुए की चाल की तरह पुल का निर्माण

image

Jul 30, 2017

धमतरी : जिले में इन दिनों पुलिया के निर्माण का कार्य कछुए की चाल की तरह चल रहा हैं। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया हैं। ताजा मामला सूबे के कद्दावर मंत्री अजय चंद्राकर के कुरूद क्षेत्र का हैं। जहां पुलिया निर्माण की गति बेहद ही सुस्त हैं। महिनों से काम चल रहा हैं लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया हैं। निर्माण स्थल पर एप्रोच रोड बनाया गया हैं। जो पहली ही बारिश में बह गया हैं। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को उठाना पड़ रहा हैं। एप्रोच रोड बह जाने से छात्रों को 2 किमी की जगह 10 किमी का फासला तय करना पड़ता  हैं। वही लम्बी दूरी के चलते कई छात्रों ने तो स्कूल जाना ही बंद कर दिया हैं।

दरअसल कुरूद इलाके के ग्राम बोरझरा, चरोटा, भेण्ड्र और कुर्रा में करोड़ों की लागत से पुल निर्माण का कार्य कराया जा रहा हैं। पुल निर्माण कार्य को शुरू हुए महिनों बीत गये हैं, लेकिन कार्य बेहद ही धीमी गति से हो रहा हैं। अब तक कार्य आधा भी नहीं हो पाया हैं। लोगों के आने-जाने के लिए निर्माण स्थल के किनारे से एप्रोच रोड बनाया गया था, जो पहली ही बारिश में दगा दे दिया और आने-जाने के लिये बनाया हुआ यह अस्थायी सड़क पानी में बह गया। जिससे इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

लोगों की माने तो जहां पहले 2 किमी तय कर जाते थे, वहां आज 10 किमी का सफर तय करना पड़ता हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मौजूदा वक्त में स्कूली छात्रों को हो रही हैं। जिन्हें आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों का कहना हैं कि जान जोखिम में डालकर पुल को पार करते हैं। जहां लोग कई बार हादसों का शिकार भी हो गये हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से कई बार कर चुके हैं। बहरहाल जिला प्रशासन जल्द निर्माण करवाने की बात कह रहा हैं।