Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक मंच पर की भाजपाइयों की तारीफ

image

Jan 4, 2018

कोरिया। एक ओर प्रदेश में कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं को कोसने में कोई कसर नहीं छोड रहे है। वहीं दूसरी ओर कोरिया जिले में कांग्रेस नेता सार्वजनिक मंच पर ही भाजपा के नेताओं की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब नेता ही दूसरे दल के मंत्रियों की जय जयकार करने लगेंगे तो कार्यकर्ता कहां जाएं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। यहीं वजह है कि किसी भी सार्वजनिक मंच को साझा करने में नेता कोई गुरेज नहीं कर रहे। तीन बार से प्रदेश की सत्तासुख से वंचित कांग्रेस पार्टी के प्रादेशिक नेता भले ही प्रदेश के मंत्रियों के खिलाफ हल्ला बोल रहे है, लेकिन कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा सरकार के मंत्री के तारीफों की कसीदे पढ़ रहे हैं। विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले प्रदेश के श्रम व खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े को कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस का भी लालों का लाल बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने मंत्री भैयालाल राजवाड़े को राजनीति के चश्में से न देखने वाला नेता बताया है। नपाध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने मंत्रीजी की तारीफों के कसीदे पढ़ते हुए कहा मंत्रीजी पार्टीगत न होकर विकास कार्यों को तरजीह देते हैं। हैरत वाली बात तो यह है कि जिस समय कांग्रेस के नपाध्यक्ष श्रममंत्री की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे उस दौरान मंच पर कांग्रेस के जिले के कई कदृावर नेता भी मौजूद थे। आपको बता दे कि चिरमिरी में बहुरुपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े थे। अतिथियों में नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट में पोस्ट​ किए गए विडियों में सबसे पहले मंत्री भैयालाल राजवाड़े को भारतीय जनता पार्टी के लाल के साथ ​ही कांग्रेस पार्टी का भी लालो का लाल बताया है। नपाध्यक्ष ने विडियों में कहा कि भैयालाल जी छोटी छोटी बातों को दरकिनार कर पार्टी लाइन से ​हटकर विकास कार्य करते हैं।