Loading...
अभी-अभी:

किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को मिली राहत

image

Aug 11, 2017

गरियाबंद : जिले के सुपेबेड़ा गांव में किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य शासन ने संजीवनी कोष से पीड़ि‍तों का इलाज कराने की मंजूरी दे दी है। गंभीर रूप से पीड़ि‍त 18 लोगों का संजीवनी कोष से प्रकरण स्वीकृत हो गया है और उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

पीड़ि‍तों की मांग के अनुरूप प्रदेश के प्रायवेट अस्पताल में इनका इलाज किया जाएगा। ग्रामीणों की ये मांग थी कि वे अंबेडकर अस्पताल नहीं जाएंगे। राज्य शासन ने ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए निजी अस्पतालों में इलाज की स्वीकृति दी है। पुरन्धर पुरैना, लैबानो सतनामी और जयमनी को रायपुर के रामकृष्णा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनका इलाज भी तीन दिन पहले से ही शुरू हो गया है।

जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सुपेबेड़ा में सभी गंभीर रूप से पीड़ि‍त लोगों के संजीवनी कोष से इलाज की अनुमति शासन से मांगी गई थी, जो स्वीकृत हो गई है। 3 लोगों का नाम बाद में इस लिस्ट में और भी नाम जोड़े गए हैं, इनके प्रकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनका भी इलाज शुरू हो जाएगा।