Loading...
अभी-अभी:

किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही मोदी सरकार : संजय निरुपम

image

May 22, 2017

रायपुर। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 3 साल में 3 बेहतर काम भी नहीं किये है। आज भारत मे हर इंसान परेशान नजर आता है। मोदी सरकार ने अपने चुनाव के दौरान नारा दिया था, बहुत हुआ किसानों पर अत्याचार, अब की बार मोदी सरकार। लेकिन हकीकत ये है कि किसानों पर आज सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है। 3 साल में किसानों की आत्महत्या के मामले सबसे ज्यादा बढ़े हैं। 2016 में 14 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। सबसे ज्यादा आत्महत्या मेरे अपने राज्य महाराष्ट्र के किसानों ने की। महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भी किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। यहां भी बीजेपी की 13 साल से सरकार हैं। मतलब ये कि भाजपा शासित राज्यों सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 1 लाख 54 हजार की कर्ज माफी मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को दी। लेकिन किसानों के कर्ज माफ नहीं किये गए। भाजपा के सांसद कहते हैं कि किसानों की आत्महत्या करना फैशन बन गया है। भाजपा के नेता कहते हैं कि किसानों की आत्महत्या करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ भी जमकर धोखा किया जा रहा है।