Loading...
अभी-अभी:

Bollywood: उम्र में अपने पति से बड़ी है बॉलीवुड की यह 6 अभिनेत्रियां

image

May 3, 2024

Bollywood:  उम्र में अपने पति से बड़ी है बॉलीवुड की यह 6 अभिनेत्रियां

प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती और इसका जीता जागता उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ पावर कपल, जिन्होंने शादी के वक्त अपने से कम्र उम्र के जीवनसाथी को चुना, आज वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं, बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स हैं जिनके बीच उम्र का काफी ज्यादा गैप है, आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने पति से उम्र में काफी ज्यादा बड़ी हैं, तो आइए जानते हैं उन कपल्स के बारे में.

ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहले आती है मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय, ऐश्नर्या राय अभिनेता अभिषेक बच्चन से 3 साल बड़ी हैं, जब साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे तब ऐश की उम्र 34 साल थी और अभिषेक की उम्र 31 साल थी, यानी कपल को शादी के 17 साल पूरे हो चुके हैं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 

बॉलीवुड के क्युट कपल विरुष्का की जोड़ी का तो हर कोई दिवाना है, अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी, इसके बाद 2021 में इन दोनो की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है, इस साल यानी 2024 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया, अनुष्का-विराट अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं, अनुष्का पति विराट से 6 महीने और 188 दिन बड़ी हैं। 

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड के सबसे चहेते और हॉट कपल्स की लिस्ट में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का नाम शमिल है, बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से उम्र में पूरे 6 साल बड़ी हैं, बिपाशा ने टीवी के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी रचाई थी, बिपाशा और करण भी एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं, उनकी बेटी का नाम देवी है, बिपाशा अक्सर देवी के क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

कैटरीना ने अपना हमसफर बस एक झटके में ही चुन लिया था, पहले सभी ये कयास लगाते थे कि कैटरीना कैफ की शादी सालमान खान से होगी, लेकिन यह सभी खबरें बस अफवाह बनकर रह गईं जब कैटरीना ने विक्की से शादी की थी तो सभी हैरान रह गए थे, कैटरीना की उम्र 40 साल है और विक्की कौशल की उम्र 35, यानी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच 5 साल का अंतर है, दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए थे, इनकी जोड़ी को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें अपने ऐज गैप से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई है, दिलचस्प बात ये है कि दोनों के बीच 10 साल का गैप और ये ऐज गैप कभी भी इन दोनों के रिश्तों में दीवार नहीं बना, आज दोनों एक दूसरे के साथ हैं और एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी जोनस के माता-पिता बन चुके हैं.

नेहा धूपिया-अंगद बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने साल 2018 में अंगद बेदी से शादी रचाई थी, नेहा पति अंगद से उम्र में 2 साल बड़ी है पर आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं, नेहा और अंगद दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।

 

Report By:
Author
Swaraj