Loading...
अभी-अभी:

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग घायल

image

Oct 27, 2017

रायपुर : राजधानी के ताज नगर में आज सुबह-सुबह सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घर का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना तकरीबन सुबह 7 बजे की है।

यह घटना उस समय हुई, जब घर में मौजूद लोग खाना बना रहे थे। उस दौरान एक छोटे से कमरे में 5 लोग मौजूद थे। इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज होने से ब्लास्ट हो गया। घटना में घायल सभी 5 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।